ये है मोहब्बतें महाड्रामा...झगड़ा..प्यार और इमोशनल अत्याचार के सिवा कुछ नहीं!
ये है मोहब्बतें में फिलहाल तो ड्रामा और इमोशनल अत्याचार के सिवा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा।फिलहाल इशिता तो वापस आ गई है रमण को छोड़कर सब खुश भी हैं लेकिन साथ ही साथ सीरियल का इमोशनल ड्रामा खत्म होने के आसार दूर दूर तक नजर नहीं आ रहे।
दरअसल शादी में इशिता तो पहुंची लेकिन साथ में परिवार को देखने की चाहत में रूहान(रूही) भी वहां पहुंच जाती है और पीहू के देखकर शॉक्ड हो जाती है तो वहीं पूरा परिवार को देखकर इमोशनल हो जाती है। पीहू भी रूहान को देखकर खुश हो जाती है।
[ये है मोहब्बतें...सबसे बड़ा कन्फ्यूजन..इशिता करे तो करे क्या?]
असल में बाद में वहां और भी ज्यादा ड्रामा होता है जब वहां पर पहुंचता है रमन।सीरियल में धीरे धीरे कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है जैसे पहले रमन इशिता को आमे सामने किया गया तो वहीं नीधि को अशोक ने जिंदा देखा।
आगे सीरियल में और भी बहुत कुछ इंटरेस्टिंग होने वाला है इसमें कोई शक नहीं है।खासकर तब जब सबको पता चलेगा की उनकी प्यारी रूही भी जिंदा है। फिलहाल जानिए क्या कुछ हो रहा है सीरियल में।


Click it and Unblock the Notifications