ये है मोहब्बतें अपडेट..एक के बाद एक इंट्री.फिर भी कहानी वहीं की वहीं!
ये है मोहब्बतें का आलम सपने दिखा के छोड़ देने जैसा हो गया है। पहले तो लग रहा था कि सिरियल लीप लेने के बाद काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही रमन और इशिता आमने सामने होंगे और उसके बाद की कहानी देखने लायक होगी।
लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा फिलहाल। सीरियल में वही रोज की घिसी पिटी स्टोरी को दिखा रहें हैं जो अब थोड़ा बोरिंग जरूर हो गया है। सीरियल में एक बाद एक नई इंट्री हो रही है लेकिन है की आगे बढ़ने का नाम ही नहीं ले रही।
[ये है मोहब्बतें महाड्रामा...कन्फ्युजन हीं कन्फ्युजन लेकिन सॉल्युशन नहीं!]
फिलहाल तो अपडेट यही है कि श्रवण तो घर छोड़ कर चला जाता है लेकिन कुछ गुंडे उसका पीछा करते हैं किडनैप करने के मकसद से। इधर वंदू पुलिस को बुलाकर मिसेज भल्ला को अंदर करवाना चाहती है लेकिन रोमी आकर फिल्मी अंदाज में उन्हें बचा लेता है।
इधर इंस्पेक्टर अभिषेक गुंडो से श्रवण को बचाता है तो उधर इशिता एक अलग ही पेशोपेश में है। देखिए फिलहाल क्या हुआ सिरियल में आगे की स्लाइड्स पर।


Click it and Unblock the Notifications