ये है मोहब्बतें..इशिता और पीहू आमने-सामने वो भी बिल्कुल फिल्मी स्टाइल!
ये है मोहब्बतें में फिलहाल ट्रैक तो बिल्कुल सही जा रहा है । किसी को इशिता के आने से खुशी मिल रही है तो कोई इशिता पर इस बात से गुस्सा है कि वो इतने सालों तक क्यों नहीं बताई कि वो जिंदा है। इशिता भी इसे लेकर अच्छी खासी दुखी है कि उसके आने से सबकुछ गड़बड़ हो गया।
वो वापस ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती है लेकिन आदि किसी भी तरह इशिता को रोकना चाहता है और इसके लिए उसे आलिया की मदद लेनी पड़ती है। वो आलिया को कॉल भी करता है।ताकि वो कुछ मदद कर सके और वो इशिता को रोतकने का प्लान भी बना लेता है।
[ये है मोहब्बतें - रमन हुआ गुस्सा और मां से मिला इशिता को जोरदार थप्पड़!]
आदि का प्लान होता है किसी तरह पीहू को इशिता के सामने लाना ताकि पीहू को देखने के बाद इशिता चाहकर भी भारत छोड़कर नहीं जा सके।और उसके प्लान मे फिल्मी मोड़ तब आता है जब उसे बिना बताए पीहू कार से उतरकर हार वाली आंटी(इशिता) जो सड़क के किनारे खड़े होती है उनसे मिलने चले जाती है।
इशिता सड़क पर पीहू को एक्सिडेंट से बिल्कुल वैसे ही बचाती है जैसे वो सालों पहले रूही को बचाई थी ।देखिए क्या कुछ हो रहा फिलहाल ये है मोहब्बतें में आगे की स्लाइडस पर।


Click it and Unblock the Notifications