ये है मोहब्बतें-इशिता का दिल्ली ट्विस्ट तो इधर 'आलिया भट्ट' से सब परेशान
ये है मोहब्बतें में की कहानी एक ही जगह पर जाकर अटक गई है। फैन्स को पता है सीरियल में क्या होना है लेकिन कब होना है ये कोई नहीं जानता।इशिता को मणी दिल्ली आने के लिए मना तो लेता है और वो दिल्ली आ भी जाती है।
यहीं से कहानी में आगे और भी कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं और काफी कुछ इंटरेस्टिंग होने वाला है।आपको भी ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा की आखिर कब रमन-इशिता सामने आएंगे। असल में मीहिका ने इशिता को अपनी शादी पर इनवाइट किया है और अगर इशिता शादी में गई तो महाड्रामा होना तय है।
[ये है मोहब्बतें अपडेट..एक के बाद एक इंट्री.फिर भी कहानी वहीं की वहीं!]
फिलहाल तो इशिता दिल्ली आ गई और दिल्ली आते ही उसकी आखों के सामने वही पुराना मंजर छा गया। वही रमन का प्यार उसे फिर से बार बार याद आने लगता है और बहुत मुश्किल से खुद को संभालती है। आदि भी श्रवण को समझाकर घर लाता है।लेकिन अभिषेक आदि से नहीं मिलता।
घर पे सबको शुकुन तो मिलता है साथ ही आदि ठान भी लेता है कि वो आलिया भट्ट बनकर बात करने वाली लड़की को छोड़ेगा नहीं जिसके कारण श्रवण और घर में सब परेशान हैं। देखिए फिलहाल क्या कुछ चल रहा है सीरियल में।


Click it and Unblock the Notifications