ये है मोहब्बतें अपडेट..आखिरकार सालों बाद हीरो-हिरोईन आमने सामने लेकिन!
लीप के बाद सीरियल कुछ ही एपिसोड के बाद बोरिंग हो गई थी लेकिन अब ये है मोहब्बतें में फिर से जान आ गई। असल में सीरियल में जबतक इशिता और रमन साथ साथ ना दिखें फैन्स को मजा ही नहीं आता। और बात भी सही है आखिरकार सीरियल की यूएसपी इशिता-रमन और इशिता-रूही का प्यार है।
[#TRPwar: कृष्णा - कलर्स, कपिल शर्मा की आंधी में ऐसे उखड़े....]
फिलहाल सीरियल में जो हुआ उसका ये है मोहब्बतें के फैन्स को काफी समय से इंतजार था। आखिरकार रमन और इशिता आमने सामने आए। इशिता रमन को देखकर शॉक्ड हुई तो रमन की कहानी कुछ और ही थी। असल में रमन ने इतनी पी रखी थी कि रमन को लगा कि उसे नशे में इशिता दिख रही है।
इधर इशिता का भी हाल बुरा हो गया और वो कुछ कह ही नहीं पा रही थी। उल्टे अच्छी खासी टेंशन हो गई रमन की हालत देखकर। खैर ये तो होना ही था। इधर मीहिका और रोमी का भी संगीत की रस्म बहुत धुमधाम से हुई।
देखिए फिलहाल क्या कुछ चल रहा ये है मोहब्बतें में जानिए अभी।


Click it and Unblock the Notifications