ये है मोहब्बतें - अशोक के सामने आई सच्चाई..आलिया-आदि का अलग ही सीन!
ये है मोहब्बतें में लगता है इशिता की सच्चाई एक बार में सबके सामने आ जाएगी। इसलिए नहीं की सीरियल कहानी बहुत जल्दी जल्दी आगे बढ़ गई है लेकिन इसलिए क्योंकि सीरियल में ऐसे शख्स को पता चल गया है जो कभी जाकर सबको ये झटका दे सकता है।
जी हां अशोक को सीरियल में पता चल गया है कि इशिता जिंदा है वो भी मीहिका की बेवकूफी की वजह से।मीहिका बिना दाएं बाएं देखे इशिता से बात कर रही थी और पीछे खड़ा अशोक सारी बातें सुन रहा था। वैसे अशोक काफी ड्रिंक कर चुका था तो हो सकता है मीहिका उसे किसी तरह बातों में उलझा दे।
[ये है मोहब्बतें अपडेट..आखिरकार सालों बाद हीरो-हिरोईन आमने सामने लेकिन!]
इधर आलिया और आदि का सीन ही अलग है। उनकी जिस तरह से प्लाटिंग की जा रही है इससे साफ पता चल रहा है कि उनका आगे अफेयर होना ही होना है। फिलहाल दोनों श्रवण की वजह से झगड़ा करते हैं।
फिलहाल आगे की स्लाइड में देखिए क्या कुछ फिलहाल चल रहा सीरियल में।


Click it and Unblock the Notifications











