ये है मोहब्बतें: सलमान खान की कहानी दिखेगी चोरी चोरी चुपके चुपके!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में जहां काफी ड्रामा चल रहा है वहीं सीरियल में आने वाला है एक और नया ट्विस्ट। अगर गपशप गली की मानें तो शो को नया ट्रैक मिलने वाला है और ये ट्रैक होगा शगुन - इशिता - रमन का बच्चा। कन्फ्यूज़ हो गए? दरअसल, शो में सलमान खान की फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके का ट्रैक शुरू होने वाला है।

अगर सूत्रों की मानें तो शगुन रमन और इशिता के बच्चे की सरोगेट मां बनने को तैयार हो जाएगी। ये सब वो उन एहसानों को चुकाने के लिए करेगी जो इशिता ने उसके बच्चों की देखभाल करने में दिया है। फिलहाल शगुन की वापसी बहुत ही पॉज़िटिव तरीके से दिखाई गई है। शो में उनके लिए एक नई एंट्री भी आने वाली है।
[PICS: तैयार रहें कपिल फैंस.. होने वाली है शानदार वापसी!]
लेकिन ये बच्चे का ट्रैक क्या फिर से इनकी ज़िंदगी में तूफान ले आएगा। क्योंकि फिल्म में तो कुछ ऐसा ही हुआ था। सलमान खान को प्रीती ज़िंटा से प्यार भी हो जाता है और फिर बहुत सारा कन्फ्यूजन। देखते हैं इस सीरियल की कहानी आगे किधर जाएगी।
[WOW अब रोमांस करेगी सबकी फेवरिट गुत्थी...Hint सुपरस्टार!!!]


Click it and Unblock the Notifications