ये है मोहब्बतें: रमन - इशिता को फिर बेवकूफ बनाएगी शगुन?
[टेलीविजन] ये है मोहब्बतें में एक बार फिर रमन इशिता बेवकूफ बनने वाले हैं और एक बार फिर शगुन ही उन्हें बेवकूफ बनाने वाली है। हां, हम मानते हैं कि वो अब गुड गर्ल हो चुकी है और सब कुछ गुड गुड करने लगी है लेकिन हमें लगता है कि इतना हृदय परिवर्तन किसी भी एकता कपूर के ड्रामे के लिए टू मच है।
और अगर शगुन का ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाए तो हमें पूरा यकीन है कि दाल में कुछ तो काला मिलेगा। खासतौर से अब जब शगुन रोमी और सारिका की शादी करवाकर रिंकी की शादी के पाप धोना चाह रही है। शगुन को पूरे परिवार का प्यार भी मिलने वाला है।
[PICS: इस खूबसूरत Tv एक्ट्रेस के सामने सभी फेल.. करीना से लेकर कैटरीना.]
लेकिन जब उसे अपना परिवार वापस मिल रहा है तो अब क्या उसे अपने बच्चे और अपना पति वापस नहीं चाहिए होगा....जली दिमाग की बत्ती? आगे के ट्विस्ट जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
