ये है मोहब्बतें: जो शगुन मम्मा कहेगी...वो रूही करेगी
[टेलीविजन] ये है मोहब्बतें के आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि रूही ने अपना पाला बदल लिया है और उसकी फेवरिट इशिमा की जगह ले ली है ओरिजिनल मम्मी यानि शगुन ने। हालांकि ये सब रूही गुस्से में कर रही है लेकिन उसकी ये बातें रमन और इशिता को काफी परेशानी में डाल देंगी।
अशोक ने शगुन को रूही के लिए अच्छी खासी रकम ऑफर की है। क्योंकि रमन रूही को चाइल्ड एक्टर बनने से मना कर चुका है। लेकिन वो तब चौंक जाएगा जब रूही अपनी शगुन मम्मा का साथ देते हुए एड फिल्म करने को तैयार हो जाएगी।
वहीं अशोक को मिहिका की नकली प्रेगनेंसी का सच भी पता चलने वाला है और इसके बाद वो मिहिका से बदला लेने के लिए उसे टॉर्चर करेगा। इन सबके बीच आदित्य का दिमाग ठंडा हो चुका है और खुदकुशी जैसे खयाल से दूर वो रमन और इशिता से घुलेगा मिलेगा।
दिया और बाती हम: अपने ही बच्चे की बुआ बन जाएगी संध्या?
क्या आदि रूही और इशिता को मिलाएगा? क्या रूही सच में शगुन को इशिता की जगह दे देगी? क्या मिहिका का सच मिहिर की लाइफ पर असर डालेगा?


Click it and Unblock the Notifications
