ये है मोहब्बतें: रमन इशिता फाईनली मनाएंगे हनीमून...लेकिन!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के ये है मोहब्बतें में रमन इशिता आखिरकार वो करने जा रहे हैं जिसका दर्शक कब से इंतज़ार कर रहे हैं। जी हां, रमन और इशिता फाइनली अपनी सुहागरात शूट करेंगे। लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी यानि कि इशिता रमन भल्ला ने डायरेक्टर्स को एक लंबी चौड़ी लिस्ट थमा दी है।
दिव्यांका का कहना है कि वो पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही शूट करेंगी। कोई भी लास्ट मिनट चेंज उन्हें पहले बताया जाएगा। सीन इस तरह से शूट होगा कि वल्गर या अश्लील ना लगे। वो ऑन स्क्रीन लिप लॉक नहीं करेंगी।
इतने के बाद भी अगर डायरेक्टर चाहें तो सीन शूट कर सकते हैं। हालांकि रमन और इशिता के छोटे छोटे मूमेंट्स दे्खकर ही दर्शक खुश होते रहते हैं और यही कारण है कि उनकी जोड़ी छोटे परदे की शाहरूख काजोल बन चुकी है। देखिए उनकी कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें--->[रमन इशिता का रोमांस]


Click it and Unblock the Notifications
