ये है मोहब्बतें: सलमान की चोरी ने ली शगुन की जान
[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें के फैन्स के लिए ये गुड न्यूज़ या बेड न्यूज़ ये तो हम नहीं जानते लेकिन जल्द ही शो में शगुन की मौत होने वाली हैं। वैसे भी जबसे शो में सलमान खान की चोरी चोरी वाला ट्रैक आया है, तबसे शो में काफी ड्रामा चल रहा है और साथ ही दर्शक बस ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखे जा रहें हैं। और इन ट्विस्ट से दर्शक हो चुके हैं परेशान।

बहरहाल, शो में आखिर खुल ही गया वो राज जिसे रमन ने सबसे छुपा कर रखा था, शो में शगुन के बच्चे के पिता का खुलासा हो चुका है, जिससे इशिता समेत पूरा भल्ला परिवार सदमे में हैं। इसके बाद शो में शुरू होगा टू मच ड्रामा।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि रमन शगुन को अपने घर ले आएगा जहां पूरा भल्ला परिवार शगुन को देखते ही उस पर बरस पड़ेगा।
फिर क्या था शगुन भी भड़क जाएगी और अपनी जान देने की धमकी देती हुए बिल्डिंग के टेरेस पर पहुँच जायेगी।
फिर शुरू होगा शो में असली ड्रामा,और इस ड्रामा का अंत होगा शगुन की दर्दनाक मौत से। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि शो में इसके बाद उसकी आत्मा लौटेगी,जो इशिता के शरीर में घुसकर लेगी भल्ला परिवार से अपने अपमान का बदला।
अब शगुन की मौत रामन और इशिता की जिन्दगी में क्या नया ट्विस्ट लेकर आती हैं जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications