ये है मोहब्बतें नहीं ये है नफरतें..शगुन ने बनाया ये प्लान!
ये है मोहब्बतें में फिलहाल तो काफी ज्यादा रोमांचक हो चला है इसमें कोई शक नहीं है। अब सीरियल हर किसी को हर किसी से नफरत ही हो रही है। पहले तो रूही को इशिता और पूरे परिवार से नफरत था और जब उसकी नफरत प्यार में बदल गई तो इधर किसी की नफरत इशिता और पूरे परिवार के लिए मुसीबत बनने वाली है।
[HOT...अब ये एक्ट्रेस दिखीं बिकिनी में..!]
दरअसल शगुन अब विलेन बन चुकी है ये तो हमने आपको पहले भी बताया था लेकिन शगुन अब जब अपने पुराने रूप में वापस आ गई है तो वो अकेले तो कोई प्लान बनाएगी नहीं। जी हां शगुन दरअसल पीहू का इस्तेमाल ठीक वैसे ही करने वाली है जैसे वो पहले आदि का करती थी भल्ला फैमिली को इमोशनली ब्लैकमेल करने के लिए।

इतना ही नहीं शगुन अशोक और नीधी से भी जाकर हाथ मिलाएगी और फिर तो इशिता और रमन का क्या होगा ये देखना और भी मजेदार होगा। रमन भी शगुन से शादी करने से मना कर चुका है क्योंकि उसे लगता है की दोनों एक दूसरे से प्यार नहीं करते।अब शगुन को तो ये नागावार गुजरा ।
इशिता ने शगुन के लिए मणी को परफेक्ट बताया और ये बात जब रमन शगुन को बताता है तो शगुन का गुस्सा और भी सातवें आसमान पर चला जाता है। इधर रूही पीहू को ये बताने की पूरी कोशिश कर रही है की इशिता उसकी रियल मां हैं। आने वाले एपिसोड्स में जब इशिता को पीहू इसी मां बुलाएगी तो शगुन की नफरत और बढ़ जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications