ये हैं मोहब्बतें: शगुन रिटर्न्स ने इशिता को किया 'अलोन'
[टेलीविजन] स्टार-प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में शगुन की मौत ने शो को टीआरपी तो दिलाई ही साथ-साथ शो को और भी कई ट्विस्टस की सौगात भी दे गयी। जहां शगुन की मौत ने सलमान की चोरी का अंत किया तो वहीं शो में आ गया है अब अलोन का ट्रैक।

जी हां, जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया था कि शो में शगुन की मौत के बाद उसकी आत्मा इशिता के शरीर में प्रवेश कर जाएगी। इतना ही नहीं शगुन मरने के बाद भी भल्ला परिवार का भला ही करेगी मतलब वह आत्मा बनकर भल्ला परिवार के सामने रिंकी के हत्यारे का पर्दाफाश करेगी।
इसके बाद शो में आएगा ऐसा ट्विस्ट जो बदलकर रख देगा इशिता-रमन की जिन्दगी। आने वाले एपिसोड्स में शो में एंट्री होगी शगुन की जुड़वाँ बहन की। जी हाँ शगुन की जुड़वाँ बहन जोकि रमन-इशिता से लेगी अपनी बहन की मौत का बदला। अब शगुन की जुड़वां बहन इशिता-रमन की जिन्दगी में क्या तूफ़ान लाने वाली है। जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications