ये है मोहब्बतें.....Shhhh....डरना मना है!
[टेलीविजन] स्टार-प्लस के शो ये है मोहब्बतें में चल रहा है फुल ऑन हॉरर फ़िल्मी मसाला, जिसे देखकर भल्ला परिवार समेत दर्शकों की भी रूह काँप रही है। शो में शगुन की आत्मा ने जो तांडव मचाया है, उसे देखकर भल्ला-अय्यर परिवार के होश उड़ गये हैं।

जैसा कि शो शगुन की आत्मा इशिता के शरीर में प्रवेश कर चुकी, जो पूरे परिवार को नुकसान पहुँचाने का हर जतन कर रही है, यहाँ तक की इशिता की माँ यानी मधु को भी वह जान से मारने की कोशिश करेगी,जिसके बाद शो में शुरू होगा हाई-वोल्टेज ड्रामा।
[बिग बॉस 9 में दिया एक बयान और 5 करोड़ का हर्जाना!]
आने वाले एपिसोड्स में, इशिता की माँ पंडित द्वारा दिया हुआ सिन्दूर इशिता के कमरे में रखने जायेगीं, तभी अचानक मधु को देखकर शगुन की आत्मा मधु पर जान-लेवा हमला बोल देगी। लेकिन आखिरी मौके पर रमन पहुंचकर अम्मा को बचा लेगा। बस इशिता की इस हरकत से खफा होकर रमन लगाएगा उसे जोरदार थप्पड़।
[ये है मोहब्बतें: शो में नया धमाका.. आने वाले हैं दो नए मेहमान!]
लेकिन अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अम्मा का शक यकीन में बदलता है या नहीं या फिर वाकई इशिता पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार है? जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications