ये है मोहब्बतें..बहुत हुआ शादी का खेल..अब इशिता-शगुन होंगे आमने सामने..
ये है मोहब्बतें में फिलहाल तो नीधी के सारे कारनामों पर पूर्णविराम लगाकर अभी सारा फोकस शगुन पर कर दिया गया है। आखिर दुख भी तो शगुन का ज्यादा है और उधर नीधी और अशोक भी शगुन को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आखिर सबको पता है कि शगुन पीहू के लिए और भल्ला परिवार में रहने के लिए कुछ भी कर सकती है और रमन को हासिल करने के लिए भी तरह तरह की चालें तल सकती है।
जब से सीरियल में शगुन विलेन बनी हैं सीरियल बिल्कुल वही कहानी पर चल रहा है जब शगुन आदि को सबके खिलाफ भड़काती थी । अब बस अंतर ये है की सामने इशिता की खुद की बेटी पीहू है जिसे पता भी नहीं की इशिता उसकी असली मां है ना की शगुन।

शगुन इधर पीहू को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।शगुन ने पीहू को समझाया की इशिता उसे और पीहू को अलग करना चाहती है और उसे घर से भागने भी कहती है। अब देखने में ये मजा आएगा की पीहू भागती है या नहीं और अगर पीहू भागती है तो बाकी घरवाले तो अच्छा खासा परेशान होंगे ।
एक और मजेदार ट्रैक ये आने वाला है की अनिल की चिट्ठी इशिता को मिल जाएगी और देखना ये होगा की चिट्ठी पढ़ने के बाद इशिता का रिएक्शन क्या होता है और कैसे वो शगुन के सच का पता लगाएगी।


Click it and Unblock the Notifications