ये हैं मोहब्बतें: रूही और ईशिमा की जुदाई देख आप भी रो उठेंगे
[टेलीविजन] टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में ईशिमा (दिव्यांका त्रिपाठी) और रूही अलग हो रहे हैं। मां-बेटी की इस जुदाई को सीरियल में बेहद इमोशनल तरीके से दिखाया जा रहा है। कई ड्रामे रचने के बाद आखिरकार कोर्ट की ओर से रूही की कस्टडी शगुन (अनिता हसनंदानी) को मिल गई है।

कोर्ट के आखिरी निर्देश के बाद शगुन रूही को अपने साथ ले जाने के लिए वापस भल्ला हाऊस आती है। जहां माहौल गमगीन है। ईशिता किसी तरह रूही को समझाती है कि उस कुछ दिनों के लिए शगुन के साथ जाकर रहना है, लेकिन रूही तैयार नहीं होती। रूही कभी अपने पापा रमन भल्ला के गले लगती है तो कभी ईशिमा से हजार वादे करती है।
पढ़ें- कुमकुम भाग्य: दो प्यार करने वाले जंगल में खो गए..
इस बीच फैमिली कोर्ट से आए वकील को भी रूही की बातों पर ध्यान देते दिखाया गया है। जिससे लगता है कि कहानी में ट्विस्ट लाया जाएगा। लेकिन फिलहाल, शगुन रूही को जबरदस्ती खीच कर अपने साथ ले जाती है। वहीं ईशिमा भी इस घटना से पूरी तरह टूट जाती है।
ये है मोहब्बतें में कुछ दिनों पहले ईशिता और रमन के लव-ट्रैक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन उम्मीद है कि रूही वाले इस ट्विस्ट के साथ शो फिर से टॉप 3 में शामिल हो जाएगा। छोटी बच्ची को मां से अलग होते देख दर्शक भी इस सीरियल से जुड़ गए हैं। फिलहाल, अब देखना है कि ईशिता अपनी बेटी को शगुन के चंगुल से वापस लाने के लिए क्या करती है..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications