..................... पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा का ब्रेकअप Yeh Hai Mohabbatein's Raj Singh Arora & Pooja Gor's Relationship over - Hindi Filmibeat

तो क्या 9 साल बाद हुआ पूजा गौर- राज सिंह अरोड़ा का ब्रेकअप, सामने आया सच !

टीवी के एक और हिट रियल जोड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। दोनों एक दूसरे को नौ साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।

दोनों सोशल मीडिया के जरिए और कई टीवी के पुरस्कार प्रोग्राम में एक दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं। दोनों ने हमेशा अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने ओपन रखा है। लेकिन बीते कई दिनों से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Raj Singh Arora

वहीं मीडिया में चल रही खबर को अफवाह बताते हुए पूजा ने कहा है कि हर रिश्ता किसी अच्छे और बुरे दौर से गुजरता है। कभी प्यार होता है तो कभी झगड़ा। ये साधारण बात है। इसका ये मतलब नहीं है कि हम दोनों साथ नहीं हैं। रही बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो मुझे लगता है कि सबकुछ पोस्ट करना सही नहीं है।

मैंने अपना रिश्ता ईमानदारी से निभाया है। अगर कुछ गलत होगा तो मैं इस बारे में जरूर बात करूंगी। रही बात शादी की तो उसके लिए मैं अभी बहुत छोटी हूं। बता दें कि पूजा ने मन की आवाज प्रतिज्ञा से फेम हासिल किया। वहीं राज को ये हैं मोहब्बतें में रमन के दोस्त के किरदार में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X