ये है मोहब्बतें..मसाले में नमक-मिर्च ज्यादा..यानी कहानी पूरी फिल्मी है!
ये है मोहब्बतें फिलहाल एक ही जगह पर आकर रूकी हुई है। वो कहानी है रूही का वापस घर आना। आखिर रूही कैसे वापस आएगी। और क्या क्या हथकंडे अपनाने पड़ेंगे इशिता-रमन और साथ ही पूरे भल्ला फैमिली को घर वापस आने के लिए ये भी देखने वाली होगी।
फिलहाल तो सीरियल में रूही के बर्थ डे की कहानी कुछ अलग ही ट्रैक पर चल पड़ी है। भल्ला फैमिली इस अरमान के साथ रूही के बर्थडे पार्टी पर गया की शायद सबको एक साथ देखकर रूही को अच्छा लगे लेकिन हुआ उल्टा।
[Warning! सलमान से लेकर सनी लियोन.. सब पर हमला!]
वैसे जिस पीहू से रूही पहले नफरत करती थी उससे ही वो अब दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती है जिसके पूरे परिवार को वो बुला लेती है लेकिन परिवार को अपमानित करने में वो कोई कसर नहीं छोड़ती है।हालांकि ये तो है घर वापस आने जाने के बाद इशिता पीहू और रमन के काफ करीब होते जा रही है।
आगे रूही और क्या क्या करेगी घर वापस नहीं आने के लिए ये भी देखना होगा क्योंकि इशिता तो उसे लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आगे की स्लाइड पर देखिए क्या कुछ हो रहा है ये है मोहब्बतें में।


Click it and Unblock the Notifications











