'ये है मोहब्बतें' की मासूम सी रूही को अब पहचान पाना भी हुआ मुश्किल, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैन्स ने पकड़ा सिर

Ruhaanika Dhawan Video: टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई चाइल्ड आर्टिस्ट हैं जो अपनी एक्टिंग और अपनी मासूमियत से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। बता दें कि उनमें से ही एक लड़की है रूही, आपको याद है ना 'ये है मोहब्बते' की 'रूही' उर्फ रुहानिका धवन। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली रुहानिका अब बड़ी हो गई हैं। 17 साल की रुहानिका अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग की प्रैक्टिस भी करती हैं। जिससे वह अपने अभिनय में और भी सुधार कर सकें, लेकिन आपको बता दें कि अब रुहानिका को पहचान पाना काफी मुश्किल है। फिलहाल तो रुहानिका का एक वीडियो और कुछ लेटेस्ट पोस्ट भी वायरल हो रही हैं जिसे देखकर तो लोग हैरान ही रह गए हैं।
रुहानिका के लेटेस्ट पोस्ट ने उड़ा दिए फैन्स के होश
दरअसल रुहानिका ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुहानिका लाल लिपस्टिक, काजल डार्क मेकअप, बिंदी, खुले बाल, लाल साड़ी और नीला ब्लाउज पहनी नजर आ रही हैं, लेकिन इन कपड़ों ने फैन्स को नहीं चौंकाया बल्कि रुहानिका की कुछ चीजें देखकर लोग तो डर ही गए। दरअसल रुहानिका ने अपने ब्लाउज और साड़ी में पैसे रखे हुए थे।
चमेली का किरदार निभा रही हैं रुहानिका
रुहानिका एक दम करीना कपूर की फिल्म चमेली में उनके द्वारा निभाए गए सेक्स वर्कर चमेली के किरदार की तरह तैयार हुई थीं। इन तस्वीरों को देख पहले तो लोग डर ही गए, लेकिन बाद में रुहानिका ने अपनी स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा- 'सोशल रिस्क डे पर मैं आज भारतीय सेक्स वर्कर का किरदार निभा रही हूं। और आज मैं ऐसे ही बाहर जाने वाली हूं। वो भी सभी पब्लिक प्लेस पर वो भी इस ही लिबास में।' रुहानिका आगे कहती हैं कि 'हां, मुझे इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए होगी।'
Pehchan paye aap kon hai ye baachi ?? pic.twitter.com/mm79IXrIcj
— Deeksha Tripathi (@Deekshatripati) July 21, 2025
पोस्ट देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि रुहानिका के पोस्ट देखने के बाद कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने लिखा- पहले तो मैं डर ही गया था कि इसको क्या हो गया है, लेकिन हां अब ठीक है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि ये नन्ही सी रूही ही है। कितनी बड़ी हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











