ये है मोहब्बतें: फिर गायब हो गए इशिता के बच्चे, रमन नच बलिए में बिज़ी
[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें देखकर अब अगर आपको ये लगने लगे कि इस शो में बच्चे भले ही काफी सारे हैं पर किसी को भी बच्चे संभालना नहीं आता। रमन और इशिता तो इसके एक्सपर्ट हैं वहीं शो के बाकी कैरेक्टर्स भी कुछ कम नहीं हैं।

शगुन ने फिर रमन इशिता से बच्चे चुराने की प्लानिंग कर ली है और जिस दिशा में शो जा रहा है, वो कामयाब भी हो जाएगी। वहीं सिम्मी अपनी बेटी अनन्या को लेकर परेशान है और सुब्बु को उसके लिए कुछ कुछ हो रहा है।
[कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा का पीछा नहीं छोड़ेगा अभि, तनु का होगा पर्देफाश!]
वंदिता प्रेग्नेंट है पर उसे खुद का ध्यान नहीं रहता और चोट लग जाती है। इस वजह से सुब्बु उस पर काफी गुस्सा होता है। बचे हमारे मिहिर, तो उनकी बच्ची सॉरी बीवी रिंकी की हरकतें तो बचकानेपन की सारी लिमिट ही पार कर रही हैं।
[ये रिश्ता क्या कहलाता है: दद्दाजी की मौत नैतिक-अक्षरा की राष्ट्रीय समस्या है!]
तो देखा जाए तो इस सीरियल में केवल बच्चे ही हैं जो एक दूसरे को संभाल रहे हैं। यानि कि आदि, रूही और श्रवू। वरना तो बड़ों का बंटाधार ही है। इनकी सारी अजीब हरकतें जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
[CHEATING: नच बलिए में ये भी हो रहा है, बहुत नाइंसाफी है!]


Click it and Unblock the Notifications