ये है मोहब्बतें..कोई आए..कोई जाए..रमन-इशिता एक होंगे ये पक्का है!
जिस दिन का ये है मोहब्बतें के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो दिन आ ही गया। जी हां वो सबकुछ सीरियल में फिलहाल हो गया जो सभी चाह रहे थे कि हो शिवाय इसके की रूही रमन और इशिता को वापस मिल गई।
जी हां बहुत इंटरेस्टिंग चल रहा है। सीरियल में सस्पेंस, ड्रामा सब जबरदस्त है। ये है मोहब्बतें में ये तो हमने आपको बताया था कि जैसे ही रोमी आकर ये बताता है कि नीधी जिंदा है, फेरे बीच में ही छोड़कर रमन वहां से चला जाता है और इशिता के पास आ जाता है।
[आखिर सूरज और विक्रम कैसे बन गए हनुमान और स्पाइडरमैन]
नीधि पूरी कोशिश करती है कि किसी भी तरह वो होटल से भाग जाए लेकिन ऐसा वो कर नहीं पाती और बस यहीं से सीरियल का इंटरेस्टिंग पार्ट शुरू हो जाता है।बीच में फंस कर रह जाती है रूही जिसे समझ नहीं आता कि उसे अब क्या करना चाहिए।
शगुन अगर वापस पहले वाली शगुन बन जाए तो कुछ शॉकिंग या अलग तो लगने का सवाल ही नहीं है।बस देखने वाली बात ये है कि कहीं वो पीहू को बचपन वाला आदि ना बना दे। खैर, फिलहाल आप आगे की स्लाइड्स पर देखिए क्या कुछ हुआ सीरियल में।


Click it and Unblock the Notifications