ये हैं मोहब्बतें: ....तो इसलिए मिहिर ने कर दिया रिंकी का मर्डर
[टेलीविज़न] स्टार प्लस का सीरियल ये है मोहब्बतें का ट्रैक कहां जा रहा है भगवान जाने। उफ्फ्फ्फ़ इतनी ट्रेजडी, इतना रोना-धोना अब बस करो दर्शकों पर ये अत्याचार। दर्शक भी कन्फ्यूज हैं कि आखिर शो में दिखाने की कोशिश क्या की जा रही है।

बीते एक महीने से भल्ला परिवार में मुसीबतों ने अपना घर बसा लिया है। कभी इशिता तो कभी सिम्मी और अब रिंकी का मर्डर। शो में रिंकी के मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने में लगे एसीपी अभिषेक का शक गहराया है रिंकी के पति मिहिर पर और अभिषेक के शक को यकीन में बदल देगा इशिता के पास मौजूद सबूत।
PICS: कॉमेडी नाइट्स में पहुंचे अक्षय कुमार.. लगा कॉमेडी, एक्शन का तड़का!
ह्म्म्म..अब जब इसका पता रमन को लगेगा तो सोचिये बेचारे मिहिर की क्या दुर्दशा होगी। मिहिर के साथ तो वही बात हो गयी खाया पीया कुछ नहीं गिलास तोडा बारह आना।
Tv रिपोर्ट: जानिए इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल, चैनल और रिएलिटी शो..
लेकिन शो में धमाका तब होगा जब रिंकी के असली मर्डरर का नाम सामने आएगा। जैसा कि हमने आपको पहले ही बता दिया था कि, रिंकी का मर्डर गलती से इशिता की बहन मिहिका के हाथों हो जायेगा, लेकिन अभी तक मिहिका इस बात से बिल्कुल अनजान है।
लेकिन जब इस बात का खुलासे के बाद क्या इशिता देगी अपनी बहन का साथ या फिर अपनी नन्द की कातिल मिहिका को भेजेगी सलाखों के पीछे। जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications











