ये है मोहब्बतें: दर्शको के साथ हुआ धोखा, इशिता रमन लेंगें तलाक
[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें का ट्रैक कहां जा रहा है खुदा जाने। पहले बेचारी इशिता ने अपना बच्चा खोया, फिर सिम्मी का एक्सीडेंट और अब उसकी छोटी नन्द रिंकी का मर्डर। उफ्फ्फ ऐसा लगता है की परेशानियां रमन-इशिता की पक्की दोस्त हैं, पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही।

जी हां जैसा कि शो में भल्ला-अय्यर परिवार गणपति उत्सव के रंग में रंगे हुए हैं। लेकिन इस उत्स्व में रंग में भंग तब पड़ जायेगा जब गलती से हो जायेगा मिहिका के हाथो रिंकी का मर्डर,जो ना सिर्फ भल्ला-अय्यर परिवार के बीच दरार ला देगा, बल्कि इशिता और रमन की जिंदगी में भी मचा देगा तबाही।
OUCH.. 'दीया और बाती हम' को बॉय बॉय करेंगे लीड एक्टर!
आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि भल्ला-अय्यर परिवार गणपति उत्सव के दौरान पहुंच जायेंगे मेले में। जहाँ खेल-खेल में इशिता की बहन मिहिका के हाथों हो जायेगा रिंकी का मर्डर। इसके साथ रिंकी शो को कह देगीं गुडबाय।
खैर, इस ट्रैक को देखने के बाद दर्शक खुद को जरूर ठगा हुआ सा महसूस करेंगें, क्योँकि कब से शो में इशिता और रमन के बच्चे का ट्रैक दिखाया जा रहा था। लेकिन इस ट्विस्ट के बाद शो में क्या होगा ये जानने के पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications