ये है मोहब्बतें: एक साल का लीप....इशिता को मिलेगा नया साथ
स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में जल्द ही एक साल का लीप आने वाला है इसी के साथ शो में शो जायेगा रमन-इशिता का अलगाव। इसी के साथ की कास्ट 12 दिन के लिए पहुंच गयी है ऑस्ट्रिलिया ।
एकता कपूर के शो में लीप आना कोई हैरानी की बात नही है। जैसे की सबका पसंदीदा शो ये है मोहब्बतें एक बार फिर से एक साल का लीप लेने जा रहा है। इसी के साथ शो में होगी कुछ नये चेहरो की एंट्री और साथ ही पुराने कलाकर नजर आयेगें एक नये लुक मे।
जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके है कि, शो मे लीप के बाद रमन शगुन और पीहू ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो जायेगें। जिसके इशिता और रूही भी उनके पीछे पीछे पहुंच जायेगें ऑस्ट्रेलिया।
(आग लगाने को तैयार नागिन....रिलीज हुआ आइटम सांग)
अगर शो की मौजूदा ट्रैक को देखा जाये तो इशिता कुनाल पर शक करती है कि वह मिहिका को ब्लैक-मेल कर रहा है। वह उसे सबक सिखाने की कोशिश करती है लेकिन वह खुद अपने जाल में फंस जाती है।
टीवी पर इशिता और मिहिका को पुलिस कस्टडी में देखा भल्ला परिवार परेशान हो जाता है, लेकिन इशिता-मिहिका को इस हाल में देखकर शगुन-अशोक और कुनाल बेहद खुश होते है।साथ ही शगुन भी इस स्थिति का फायदा उठाते हुए पीहू को इशिता के जेल जाने की खबर दिखा देती है।
(पति के साथ क्यों वायरल हो रहा है इस टीवी एक्ट्रेस का ये वीडियो!)
इशिता घर पहुंचती है तो रमन उससे झल्लाते हुए पूछता है कि यह सब क्या है। तो वहीं कुनाल पीहू का केस लेने से इंकार कर देता है साथ ही वह धमकी देता है कि शहर का कोई वकील पीहू का केस नहीं लड़ेगा।
शगुन जानबूज कर पीहू को नींद की गोलियां खिला देती है। जब इस बात की खबर रमन को लगती है वह भागकर सीधे पीहू के पास पहुंचता है। शगुन उसे बताती है कि उसने यह इशिता के कारण किया है। आइये जानते है शो का लेटेस्ट अपडेट


Click it and Unblock the Notifications