ये हैं मोहब्बतें: OMG! खुल गया इशिता के 'हॉरर ड्रामा' का राज
[टेलीविजन] स्टार-प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में दर्शकों को क्या दिखने की कोशिश की जा रही है खुदा जाने। शो में कबसे इशिता एंड गैंग भल्ला परिवार के भेदी का पता लगाने की जुगत में थे, लेकिन इशिता की एक गलती ने उसके सारे किये कराए पर पानी फेर दिया।
[CHARM: सिर्फ शाहरूख खान की बदौलत चल रहे आपके फेवरिट टीवी सीरियल!]
जबसे इशिता को अशोक और सिम्मी की मुलाकात के बारे में पता लगा है, तब से वह यही जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर क्या वजह है जो सिम्मी अशोक का साथ दे रही है।
जिसके लिए उसने भल्ला हाउस में जमकर हॉरर ड्रामा किया। लेकिन यहां इशिता की चोरी पकड़ी गयी। जो अब इशिता को को डालने वाली है मुसीबत में।

जी हां चोरी, दरअसल मिहिर को लगता है कि इशिता पर शगुन का कोई भूत नहीं वह सिर्फ एक ड्रामा कर रही। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि, रमन इशिता का सच जानने के लिए शगुन का नाम लेकर उसे तंग करने का प्रयास करेगा। लेकिन,वह उसके झांसे में नहीं आएगी।
[इस हॉट एक्ट्रेस के आने से अब टीवी भी हो जाएगा BOLD?]
जिसके बाद रमन इशिता की हालत को देखते हुए, बुला लेगा तांत्रिक को। हम्म्म्म तांत्रिक जो बेचारी इशिता के ऊपर से शगुन का भूत भगाने का प्रयास करेगा। और पूरे भल्ला परिवार के सामने वह लाड़ली बहु इशिता को झाड़ू से मारेगा। बेचारी इशिता.......
[साथ निभाना साथिया: नहीं रहा कोकिला का अहम, क्या करेगी गोपी]
जहां पूरा भल्ला परिवार ये तमाशा देखेगा वहीं मिहिका इशिता को तांत्रिक से बचाने का प्रयास करेगी। हालांकि आखिरी मौके पर मिहिका डॉ प्रतीक की मदद से इशिता को तांत्रिक के चंगुल से आजाद करा लेगी।
[अक्षय कुमार रिप्लेस, अब अर्जुन कपूर बनेंगे खिलाड़ी किंग!]
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इतने सारे सितम सहने के बाद क्या शगुन एंड गैंग असली भेदी तक पहुँच पाते हैं या नहीं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











