ये है मोहब्बतें: भाइयों में छिड़ी जंग-कौन बनेगा रोमांस का King
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में रोमी भल्ला जल्द ही ये हैं मोहब्बतें को अलविदा कहने वाले हैं। घबराइए मत! दरअसल अली गोनी जल्द ही एकता कपूर के न्यू लांच शो कुछ तो है तेरे मेरे दरमियाँ में वैभव रॉय को रिप्लेस करने वाले हैं। शो में उनके अपोजिट नजर आएँगी पवित्र रिश्ता की पूर्वी यानी आशा नेगी।
[टेली कैलेंडर 2016: तस्वीरों में देखियें टेलीविजन की बहुओं का बोल्ड अवतार]
दरअसल, अभी तक एकता कपूर के सारे सीरियल टीआरपी के मामले में सबसे आगे रहते हैं, लेकिन उनका नया शो कुछ तो है तेरे मेरे दरमियाँ दर्शकों पर अपनी कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाया।

यह शो बीते महीने सितंबर में ऑन एयर हुआ थाशो की कहानी जमशेदपुर में रहने वाले तीन मित्र की है। जिसमें वैभव रॉय,गौतम गुप्ता और श्रीतमा मुखर्जी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
लेकिन ये ट्रायंगल लव-स्टोरी दर्शकों को शायद कुछ रास नहीं आ रहीं। जिसका असर शो की टीआरपी पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि जब इस बारे में श्रीतमा मुखर्जी से बात कि गयी तो उन्होंने कहा कि शो में कुछ बदलाव तो किये जा रहे हैं, लेकिन उन्हें रिप्लेसमेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। वह शो के लिए काफी मेहनत कर रहीं हैं।
[ये है मोहब्बतें: शो में नया धमाका.. आने वाले हैं दो नए मेहमान!]
हालांकि अली गोनी ने कुछ तो है तेरे मेरे दरमियाँ में वैभव रॉय को रिप्लेस करने की पुष्टि अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करके दी।वहीं यह दूसरी बार होगा कि जब आशा नेगी एक शो में लीड एक्ट्रेस को रिप्लेस कर रहीं हैं। आशा इससे पहले एक मुट्ठी आसमान में की लीड एक्ट्रेस रचना परुलकर को भी रिप्लेस कर चुकी हैं।
[CHARM: सिर्फ शाहरूख खान की बदौलत चल रहे आपके फेवरिट टीवी सीरियल!]
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications