ये हैं मोहब्बतें: Confusion में इशिता, रमन नहीं सूरज है असली King Khan
[टेलीविजन] स्टार-प्लस के शो ये है मोहब्बतें फिलहाल कोई ट्रैक नहीं चल रहा है पर सीरियल में चल रही है जबरदस्त कंफ्यूजन। कंफ्यूजन भी ऐसी जिसने भल्ला -अय्यर परिवार को दे दिया है जबरदस्त झटका। दर्शक तो पहले से ही इन अजीबों-गरीबों ट्विस्ट से उब चुके थे, और अब ये नया कंफ्यूजन ट्विस्ट।
[ये है मोहब्बतें: शो में नया धमाका.. आने वाले हैं दो नए मेहमान!]
दरअसल,जबसे इशिता को अशोक और सिम्मी की मुलाकात के बारे में पता लगा है, तब से वह यही जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर क्या वजह है जो सिम्मी अशोक का साथ दे रही है।

जैसा कि सिम्मी के इस राज को जानना इशिता के लिए बेहद जरूरी था, इसलिए उसने एक बार फिर से किया हाई-वोल्टेज हॉरर ड्रामा। फिलहाल, शो में चल रहा है दिवाली सेलेब्रशन, जहां दोनों परिवार इशिता के ठीक होने की ख़ुशी में मिलजुल कर दिवाली मना रहे हैं।
[अक्षय कुमार रिप्लेस, अब अर्जुन कपूर बनेंगे खिलाड़ी किंग!]
लेकिन उनकी खुशियों में ग्रहण तब लग जाता है, जब इशिता करती है एक और हॉरर ड्रामा। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें, कि सिम्मी को देखते ही, इशिता हॉरर ड्रामा शुरू कर उससे सच उगलवाने की कोशिश करती हैं, लेकिन जब सिम्मी बताने से इनकार करती तो वह उसे जान से मारने का प्रयास करती है।
[CHARM: सिर्फ शाहरूख खान की बदौलत चल रहे आपके फेवरिट टीवी सीरियल!]
लेकिन डॉ प्रतीक आखिरी वक्त पर आकर सिम्मी को इशिता से बचा लेते हैं। हालांकि जिसके चलते सिम्मी सभी घर वालों के निशाने पर आ जाती है। वहीं दूसरी ओर शो में शुरू हो चुकी है एक नई लव स्टोरी।
[साथ निभाना साथिया: नहीं रहा कोकिला का अहम, क्या करेगी गोपी]
लेकिन एक तरफा, सूरज को हो गया है अपनी टीचर वन्दिता से प्यार। अब ये प्यार सूरज का रमन और इशिता से बदला है या फिर ये नई लव स्टोरी लगाने वाली है शो में और ट्विस्ट तड़का।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications