ये है मोहब्बतें: मौत के मुंह में पहुंचा रमन, बचा पाएगी इशिता?
[टेलीविजन] रमन और इशिता की प्रेम कहानी अभी शुरू ही हुई थी कि उसके खत्म होने के भी आसार नज़र आने लगे हैं। अब तक रमन और इशिता अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचा रहे थे। हालांकि इतने शोर शराबे के सीन के बाद भी दर्शकों को कोई रोमांस नहीं मिला। लेकिन कहानी में बेहद अजीब ट्विस्ट तब आ गया जब गुंडों ने रमन को पकड़ कर पीट दिया।
रमन अशोक के मुंह से उसका गुनाह कुबूल करवाता है कि उसने इशिता के साथ क्या करने की कोशिश की और इसके बाद अशोक जेल के अंदर चक्की पीसिंग एंड पीसिंग लेकिन इसके बाद ही कुछ गुंडे रमन को पीट देते हैं। वो भी इतना कि उसे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। इस मौके पर रोमी और बाकी का परिवार भी इशिता का साथ देने आता है। फिलहाल तो रमन की हालत काफी गंभीर है और देखना अब ये है कि ये हॉस्पिटल ट्रैक कितने दिन सीरियल को आगे खींचता है।
raman ishita star plus yeh hai mohabbatein divyanka tripathi karan patel tv tv serial television टेलीविजन टीवी टीवी सीरियल दिव्यांका त्रिपाठी करन पटेल ये है मोहब्बतें स्टार प्लस


Click it and Unblock the Notifications
