ये है मोहब्बतें: ना रमन, ना इशिता, ये है इस सीरियल की मेन लीड
स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें की मेन विलेन शगुन को चैन नहीं है। वो अपने किरदार में वापस आ चुकी हैं।बस यही तो है सीरियल का सबसे दिलचस्प ट्विस्ट। एक तरफ जहां रमन ने शगुन को कॉलगर्ल समझा उसने वो गलतफहमी दूर करने की कोशिश नहीं की। फिर रूही को चुराने की कोशिश की गलतफहमी और अब शगुन ने एक बार फिर इशिता को खरी खोटी सुनाई और उसके मां ना बन पाने पर खूब मज़े लिए।

हालांकि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शगुन इशिता और रमन के बच्चे की सरोगेट मदर बनेगी। लेकिन फिलहाल उसके प्लॉट से समझ नहीं आ रहा है कि सीरियल की कहानी कहां जा रही है। एक तरफ वो अपने बच्चों के लिए सुधर चुकी है और अच्छे काम कर रही है। शगुन फिलहाल एक एनजीओ के साथ मिलकर लोगों की मदद करती है।
वहीं दूसरी तरफ उसका ये रूप दर्शकों को कन्फ्यूज़ कर रहा है। अब देखना ये है कि प्लॉट में शगुन के किरदार को आगे क्या नया करने को मिलता है। फिलहाल तो सबका ध्यान अनीता हंसनंदानी पर ही हैं। अभी के लिए ऐसा लग रहा है कि सीरियल की मेन एक्टर वही हैं।


Click it and Unblock the Notifications