ये हैं मोहब्बतें: OMG!तो इशिता के हाथों हो जाएगा रमन का मर्डर?
[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें काफी दयनीय स्थिति में है इसीलिए दर्शक भी शो से किनारा करने पर मजबूर हो गये हैं। कबसे शो में इशिता शगुन की अशोक के खिलाफ लड़ाई दिखाई जा रही थी, लेकिन सच सामने के बाद अब अशोक इशिता को रमन के खिलाफ इस्तेमाल करेगा।
[.... तो अब यह टीवी शो भी लगाएगा 10 साल की छलांग!]
गपशप गलितारों के मुताबिक़ शो में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है जो इशिता की जिन्दगी बदल कर रख देगा। जैसा की शो में अशोक को इशिता शगुन के हॉरर ड्रामे की सारी सच्चाई पता लग चुकी है।

जिसके बाद वह इशिता-शगुन के ड्रामे का भंडाफोड़ और शगुन को जान से मारने की धमकी देता है। हालाँकि अशोक की इस धमकी से इशिता बेहद डरी हुई है। अभी तक जो इशिता रमन को बचाने के लिए हॉरर ड्रामा कर रही थी अब अब वही इशिता रमन की जान की दुश्मन बन जाएगी।
[ये हैं मोहब्बतें: अशोक के सामने आया शगुन की मौत का खौफनाक सच]
जी हां गपशप गलियारों की माने तो इशिता शगुन को बचाने के अशोक के लिए रमन को मारने के लिए राजी हो जायेगी। हम्म्म्म भल्ला परिवार ने अपनी लाड़ली बहु इशिता से कभी ये उम्मीद तो नहीं की होगी, और इशिता की इस किये के लिए पूरा भल्ला परिवार इशिता के खिलाफ हो जायेगा और उसे जेल भेज दिया जायेगा।
[DHAMAKA: सलमान खान और अक्षय कुमार करेंगे जनवरी ओपनिंग!]
माना जा रहा है कि इसके बाद शो में 10 साल का लीप दिखाया जायेगा। हालांकि इससे से पहले भी सीरियल के लीप लेने की खबरें आईं थीं लेकिन तब इस फैसले को टाल दिया गया था।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











