ये है मोहब्बतें: इशिता के हाथों हुआ खून, क्या करेगा रमन
[टेलीविजन] स्टार-प्लस के शो ये है मोहब्बतें में चल रहा है अजब-गजब ट्विस्ट का दौर जो कर रहें है दर्शकों को बोर। लेकिन शो है तो देखना पड़ता है, शो में जल्द ही होने वाली रमन-इशिता की जुदाई और इशिता पहुंच जायेगी जेल।
बहरहाल शो में चल रहीं ढेर सारी प्रॉब्लमस, इसीलिए भल्ला-अय्यर कर रहें हैं पार्टी। और इस पार्टी में तड़का लगाने पहुंचेगी क्या कूल है हम 3 की कास्ट यानी तुषार कपूर और आफ़ताब शिवदासनी जो शो में लगाएगी हंसी-मजाक का तड़का, तो दूसरी ओर सारिका कर रही है इशिता के खिलाफ साजिश।
[ये हैं मोहब्बतें: ये 'कूल' एपिसोड नहीं देख पाएंगे बच्चे!]
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि, जाने-अनजाने में इशिता के हाथों हो जायेगा अशोक खन्ना का मर्डर। जिसे देख-रमन इशिता के उड़ जायेंगें होश, इशिता को पुलिस कस्टडी में देख रमन परेशान हो जाता है।
इशिता का जेल से छुड़ाने के लिए रमन की मुलाकात होगी उसकी बचपन की दोस्त निधि छाबरा से। शो में निधि छाबरा रमन की बचपन की दोस्त की भूमिका में नजर आयेंगीं जोकि एक बेहद ही घमंडी है।
[Aww...रूही के नये पापा ने बताया क्यों हुए इशिमा पर फ़िदा]
गपशप गलियारों के मुताबिक निधि एक वकील है, लेकिन वह इशिता का केस लड़ने के लिए रमन के सामने एक शर्त रखती है, कि अगर रमन उससे शादी करेगा तभी वह इशिता का केस लड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications











