ये हैं मोहब्बतें: OMG! खुल गया राज.... क्या करेगी इशिता-शगुन

[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बतें में दर्शक कबसे हॉरर ट्रैक को सिर्फ इसलिए बर्दास्त कर रहे थे, ताकि वह भी अशोक के उस साथी को जान सके, जो रमन को मारना चाहता है। लेकिन..... शो का आने वाला ट्विस्ट दर्शकों को निराश कर देगा क्योँकि आने वाले ट्विस्ट में खुल जायेगा इशिता-शगुन का वो राज जिससे अभी तक सब अनजान थे।

Yeh Hai Mohabbatein Latest Episode - Ashok will Come To Know Shagun Is Alive

शो में कबसे इशिता-शगुन घर के उस भेदी को खोज रहे है, जो रमन को मारने में अशोक की मदद कर रहा है। लेकिन अंजाम तक पहुँचने से पहले ही शो में आ गया है महा-ट्विस्ट। जैसा की शो में इशिता का पहला शक सिम्मी पर गया था, जिसके चलते इशिता ने दिवाली पर घर में जमकर तांडव मचाया था।

[ये हैं मोहब्बतें; इशिता-रमन के रोमांस के आगे हॉरर हुआ FAIL]

लेकिन मामला कुछ और ही निकला, दरअसल सिम्मी और अशोक की मुलाकात के पीछे उसके पति परमीत की बीमारी थी। हालांकि सिम्मी के बाद इशिता एंड गैंग के शक के दायरे में आ चुका है रमन का वकील दोस्त पाठक।

[COMEBACK: सबकी फेवरिट जो़ड़ी की वापसी...नो शाहरूख-काजोल!]

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि इशिता और शगुन पाठक के खिलाफ सबूत इकट्ठा करेगी तभी एक सीक्रेट मीटिंग के दौरान खुल जाएगी इशिता-शगुन के हॉरर ड्रामे की पोल।

जी हां यह सीक्रेट मीटिंग होगी एक बंद कमरे में जहां दोनों अशोक को एक्सपोज करने की प्लानिंग करेंगें, कि तभी हो जाएगी बिजली गुल ,और फिर होगी अशोक की एंट्री, जो उड़ा देगी इशिता-शगुन के होश।

[ज़ी रिश्ते अवार्ड्स 2015: कुमकुम भाग्य Vs जमाई राजा...आपका फेवरिट कौन]

अब देखना दिलचस्प होगा कि,क्या अशोक इशिता-शगुन को भल्ला परिवार के सामने एक्सपोज करेगा या फिर उनके इस राज का इस्तेमाल कर भल्ला परिवार और रमन से अपना बदला लेगा? जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X