'मैं कपड़े बदल रही थी, मुझे मेकअप रूम बंद कर दिया...' जब इस टीवी हसीना ने प्रोड्यूसर के खोल डाले काले चिट्ठे

Krishna mukherjee

Krishna Mukherjee Shocking Revelation: टीवी इंडस्ट्री में जाना माना नाम बन चुकी है एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन अब उन्होंने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। जिसको सुन हर कोई दंग रह गया है। दरअसल कृष्णा मुखर्जी को सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से एक खास पहचान मिली थी।

लेकिन अब हाल ही में कृष्णा मुखर्जी ने 'शुभ शगुन' के सेट पर उनके साथ हुए गलत व्यवहार को लेकर खुलासा कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए खुलासा किया कि वह पिछले डेढ़ साल से काफी कुछ फेस कर रही है। शुभ शगुन के सेट पर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर बात करना भी उनके लिए काफी मुश्किल है।

कृष्णा मुखर्जी ने अपने पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह शो के निर्माता द्वारा उत्पीड़न की वजह से डिप्रेशन और एंजायटी से परेशान है। उन्होंने लिखा कि जब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तो उनका मेकअप रूम में बंद कर दिया गया। प्रोड्यूसर ने धमकी दी और इसी के चलते वह बोलने से डर रही थी। यहां तक कि दोबारा ऐसी चीजें ना हो इसीलिए उन्होंने नए प्रोजेक्ट भी साइन नहीं किया।

कृष्णा मुखर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा और बताया कि "मुझ में कभी अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं हुई। लेकिन आज मैंने हिम्मत की है। मैं मुश्किल वक्त से गुजर रही हूं और पिछले डेढ़ साल से मेरे लिए यह आसान नहीं था। मैं परेशान हूं और जब मैं अकेली होती हूं तो दिल खोल कर रो लेती हूं। ये तब तब शुरू हुआ जब मैं अपना आखिरी शो शुभ शगुन कर रही थी। इसमें काम करना मेरी जिंदगी का सबसे बुरा फैसला था।"

कृष्णा मुखर्जी ने इस बात का भी खुलासा किया कि "इस शो में वह काम नहीं करना चाहती थी, लेकिन दूसरों के कहने पर उन्होंने किया। शो के प्रोडक्शन हाउस और निर्माता कुंदन सिंह ने मुझे कई बार परेशान किया। मुझे मेकअप रूम में बंद कर दिया और तब मैं बीमार थी। वह मुझे फीस नहीं दे रहे थे और इसी वजह से मैंने शूटिंग करने से मना कर दिया था। जब मैं बीमार थी और अंदर थी तो वह मेरे मेकअप रूम के दरवाजे को जोर-जोर से पीट रहे थे जैसे इसको वह तोड़ देंगे और तब मैं कपड़े बदल रही थी।"

कृष्णा अभिषेक ने इसी दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें शो से 5 महीने की पेमेंट नहीं दी गई है। वह प्रोडक्शन हाउस और दंगल भी गई थी। लेकिन यहां से उन्हें कोई भी जवाब नहीं मिला और कई बार धमकी मिली। वह सुरक्षित महसूस कर रही है। अभिनेत्री ने कई लोगों से मदद भी मांगी और इस मामले में किसी ने भी उनकी नहीं सुनी।

More from Filmibeat

Read more about: krishna mukherjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X