ये है मोहब्बतें.. के करन-दिव्यांका में कोई मोहब्बत नहीं

लेकिन जहां पर्दे पर दोनों सितारे एक-दूसरे को मोहब्बत का नया अध्याय सीखा रहे हैं वहीं दूसरी ओर रीयल लाइफ में दोनों के बीच में कोई रिश्ता नहीं है, दोनों दोस्त भी नहीं है।
खबर है कि दोनों की सेट पर कोई बात भी नहीं होती है, हालांकि दोनों के बीच में कोई झगड़ा भी नहीं है, बावजूद इसके दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने को प्राथमिकता देते हैं।
यहां तक कि वे ब्रेक के दौरान भी बमुश्किल ही बात करते हैं। हालांकि, वे एक-दूजे से बात न करने के बावजूद बिना किसी दिक्कत के उनके दृश्यों की शूटिंग कर लेते हैं।"
'ये है मोहब्बतें' स्टार प्लस चैनल पर रात 11 बजे प्रसारित होता है। शो की कहानी रमन की बेटी रूही के ईर्द-गिर्द घूमती है जिसकी मां पैसों के लालच में उसे और उसके पापा को छो़ड़कर चली जाती है।
रूही के पापा काफी केयरिंग है लेकिन वह बिजी होने के कारण अपनी बेटी का ध्यान ठीक से नहीं रख पाते हैं कि तभी उनके पड़ोस में एक इशिता जो कि तमिल परिवार से है, रहने आती है और रूही से उसे लगाव हो जाता है। इन्हीं तानों बानों से सजी है 'ये है मोहब्बतें' की स्टोरी, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications