ये है मोहब्बतें: रमन के दुश्मन नंबर 3 की हुई एंट्री..इशिता पहुंची जेल
ये है मोहब्बतें में रमन के एक और दुशमन की हुई एंट्री...जिसके कारण इशिता और मिहिका पहुंच गयी जेल।
ये है मोहब्बतें में विलेन की कमी थी की इसी बीच शो में एक और विलेन की एंट्री हो चुकी है। जो अशोक और शगुन के साथ मिलकर रमन को बर्बाद करना चाहता है। जी हां ये विलेन कोई और नहीं बल्कि वकील कुनाल कौंल है जिसे रमन ने पीहू की कस्टडी के लिए हायर किया था
जैसा की शो के बीते एपिसोड में दिखाया जाता है कि कोई है जो मिहिका को ब्लैक-मेल करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही वह ब्लैक-मेलर मिहिका को दुनिया और उसके घरवालो की नजरो में उसे गिराने की धमकी देता है।
हालांकि मिहिका रोमी को बताने की कोशिश करती है लेकिन रोमी फैक्ट्री पूजा को लेकर काम में व्यस्त होता है, जिसका फायदा कुनाल उठाने का प्रयास करता है।
मिहिका ब्लैकमेलर से बचने के लिए अपना सिम भी बदल देती है लेकिन उसके बाद भी कुनाल को उसका नंबर मिला जाता है और उसे सबके सामने बदनाम करने की धमकी देता है।
ब्लैकमेलर मिहिका को सीडी की एवज में पचास लाख की मांग करता है। जिसे सुनकर मिहिका, इशिता हैरान रह जातें हैं ।
मिहिका मिहिर को यह सब बताती है जिसके बाद वह पैसे का इंतजाम करने में जुट जाता है लेकिन दिवाली की छुट्टी होने के कारण वह कुछ नहीं आकर पाता है। जिसके बाद वह अपनी ही कम्पनी से पैसे चुराने की कोशिश करता है।
हालांकि उसे चोरी करते हुए रूही देख लेती है। लेकिन मिहिर उसे समझाता है कि यह सब अपने परिवार को बचाने के लिए कर रहा है। वह वक्त आने पर रमन को सब बता देगा। आइये जानते है शो के ताजा अपडेट


Click it and Unblock the Notifications