ये है मोहब्बतें: इशिता vs रमन आखिर किसकी होगी जीत?
[टेलीविज़न] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में इन दिनों कहानी काफी सैड-सैड ट्रैक पर चल रही है। जहां अभी तक पूरा भल्ला और अय्यर परिवार इशिता की प्रेग्नेंसी को लेकर खुशियां मना रहा था, वहाँ अब हर कोई इशिता को इस गम से बाहर निकालने में जुट गया है।

बाकी घरवालों की तरह रमन भी बस इसी फ़िराक में हैं की कैसे भी उसकी इशिता फिर से माँ बन जाये। दरअसल, जब से इशिता ने अपना बच्चा खोया है, तबसे रमन समेत पूरे परिवार ने इशिता के दुबारा माँ बनने की आस छोड़ दी थी।
लेकिन जब डॉ मनोज ने रमन को बताया कि इशिता का दुबारा माँ बनने का बस एक ही तरीका है और वो है सेरोगेसी। अरे अरे अगर शो में सब कुछ सीधा-सीधा हो जायेगा तो शो कुछ बोर नहीं हो जायेगा।
तो क्या मम्मी पापा के रोमांटिक हनीमून पर हो जाएगी नक्ष की शादी?
तो शो में ट्विस्ट हैं न, ट्विस्ट यह है कि, इशिता ने रमन को सेरोगेसी के लिए कर दिया हैं साफ-साफ मना। हम्म्म ये तो काफी गड़बड़ हो गयी, उधर बेचारे रमन इशिता को माँ बनते हुए देखना चाहता है, और इधर इशिता हैं कि अपनी जिद पर अड़ गयी है।
खैर! यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कौन किसकी जिद के आगे झुकता है। ये जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications