ये है मोहब्बतें..क्या..क्या..क्या..शगुन देगी इशिता-रमन के लिए 'प्यार' का बलिदान!
ये है मोहब्बतें में फिलहाल काफी इंटरेस्टिंग चीजें एक साथ चल रही हैं जैसे रमन और शगुन की शादी। पता तो आपको भी होगा कि रमन किसी भी हाल में इशिता के होते हुए शगुन से शादी करने से रहा लेकिन वो करेगा क्या।
फिलहाल तो उसके पास शिवाय इशिता का वीडियो देखने और वॉशरूम में जाकर आंसू बहाने के अलावा कोई चारा नहीं है क्योंकि उसके हाथ में तो कुछ है नहीं लेकिन शगुन फिलहाल बहुत कुछ कर सकती है वो चाहे तो शादी रोक भी सकती है।
[ये है मोहब्बतें..रमन इशिता का डांस पे चांस..इधर किसकी अटकी सांस?]
लेकिन अब हमें सुनने में ये आया है कि फिल्मी अंदाज में ऐन वक्त पर शगुन शादी से इंकार कर देगी और वहां एक और दुल्हन मौजूद होगी और वो दुल्हन होगी इशिता।वैसे ये है मोहब्बतें के दर्शकों के लिए एक और गुड न्यूज है।
गुड न्यूज यै है कि अब तो इशिता को भी पता चल गया है कि नीधि जिंदा है तो आगे सीरियल में सिर्फ ट्वीस्ट और अच्छा ट्रैक दिखाया जाने वाला है। फिलहाल आप देखिए क्या हो रहा ये है मोहब्बतें में।


Click it and Unblock the Notifications