ये है मोहब्बतें..क्यों सातवें आसमान पर रमन-इशिता..रूही-शगुन कन्फ्यूज्ड!
ये है मोहब्बतें में कुछ ना कुछ नया और एक्साइटिंग तो चलते ही रहता है लेकिन सबसे मजेदार बात है की अचानक से ही सही लेकिन सीरियल में कुछ अच्छा हुआ। असल में हम बात कर रहे हैं की इशिता किडनैप तो हुई लेकिन इशिता तो इशिता है स्मार्ट और इंटेलीजेंट सो वो भागने में कामयाब रही।
[Wow...नए रूप में लौटेगा आपका फेवरिट शो दीया और बाती हम!]
इधर इशिता भाग निकली तो उधर जज ने रूही की कस्टडी इशिता को दे दी। असल में नीधी का सच जो सामने आ गया। रूही की कस्टडी मिलने से पूरा भल्ला परिवार काफी खुश है और इशिता और रमन तो सातवें आसमान पर। इशिता को समझ नहीं आ रहा है की करे तो क्या करे और कैसे रिएक्ट करे।

इन सब से सबसे ज्यादा टेंशन तो शगुन को है की उसका क्या होगा। उसकी तरफ तो किसी का ध्यान ही नहीं जाता की वो क्या करेगी। वैसे फिलहाल तो शगुन को भी नहीं पता की वो क्या करेगी। लेकिन ये तो है की रमन और इशिता थोड़े भी करीब आएं ये शगुन का गवारा नहीं है और वो इसके लिए कुछ भी कर सकती है। ये है मोहब्बतें के प्रीकैप प्रोमो से भी साफ पता चलता है की शगुन बनेगी विलेन और फिर कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट।
दर्शकों को भी थोड़ी विलेन टाइप वाली शगुन ज्यादा पसंद आती है जो सीरियल में जल्द ही दिखने वाली है। असल में शगुन भी जाकर अशोक और नीधी से हाथ मिला लेगी और रमन-इशिता को अलग करने की पूरी कोशिश करेगी। इधर रमन और इशिता के बीच की दूरियां घटते ही जा है।


Click it and Unblock the Notifications











