होली के रंग में डूबे ये है मोहब्बतें के स्टार्स..खूब हुई मस्ती और धमाल
होली का खुमार सब को सर चढ़कर बोल रहा है। ये है मोहब्बतें की टीम भी होली के रंग में पूरी तरह डूबी।
टीवी के सबसे पसंदीदा शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर स्टार्स ने जमकर होली सेलिब्रेट की। रंगों से भरे इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ये है मोहब्बतें के एक्टर्स ने शेयर की। शो की लीड एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी के ऑन-स्क्रीन बेटे आदित्य (अभिषेक वर्मा) ने उनके साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है।
जिसमें अभिषेक दिव्यंका को रंग लगा रहे हैं और दिव्यंका उनके सिर पर पानी डाल रही हैं। बता दें, सेट की कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं, जिसमें अय्यर और भल्ला परिवार होली के रंग में रंगे दिख रहे हैं।ये तस्वीरें वाकई काफी क्यूट है जिसकी तारीफ किए बिना आप भी नहीं रह पाएंगे।
[बिग बॉस 10 की इस कंटेस्टेंट की हॉट फोटोशूट..तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप]
अब जब होली का त्योहार बिल्कुल सर पर है तो जाहिर है लोग मस्ती के मूड में तो जाएंगे और ऐसे में स्टार्स कहां पीछे रहने वाले हैं भला। उन्होंने भी जमकर होली खेलने और मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आप भी इनकी तस्वीरें देखने के बाद और भी ज्यादा मस्ती के मूड में चले जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications