'ये हैं मोहब्बतें' की रूही हो चुकी है काफी बड़ी, इशि मां भी देख हुईं हैरान, लोग बोले- "ये तो इतनी बड़ी हो गई"

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस सीरियल में दिव्यंका त्रिपाठी ने डॉ इशिता भल्ला का किरदार निभाया तो वही करण पटेल को रमन भल्ला के किरदार में देखा गया। दोनों के बीच में रूही थी जिसने दोनों को एक दूसरे से बांधकर रखा था। रूही नहीं दोनों की लव स्टोरी शुरू करवाई और शो में कई ट्विस्ट और टर्न इसी चाइल्ड आर्टिस्ट के चलते आए।
'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल को साल 2013 से लेकर 2019 तक टेलीकास्ट किया गया था। इस शो में रूही का किरदार रूहानिका धवन ने निभाया। छोटी सी बच्ची शो की जान बन गई थी। लेकिन छोटी सी रूही अब काफी ज्यादा बड़ी हो चुकी है। आज हम आपको रूहानिका धवन के बारे में बताएंगे और उनकी लेटेस्ट तस्वीर भी दिखाएंगे।
दरअसल, दिव्यंका त्रिपाठी यानि इशिता भल्ला हाल ही में दिवाली शॉपिंग के लिए गई थी और मार्केट में उनको कौन मिलने वाला है इस बात की खबर उन्हें खुद भी नहीं थी। इसी के चलते जब दिव्यंका ने रूहानिका को देखा तो वह काफी एक्साइटेड हो गई। दिव्यंका त्रिपाठी ने रूहानिका के साथ में दो तस्वीरों को भी साझा किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि "मैं दिवाली शॉपिंग के लिए बाहर गई और मुझे बेस्ट दिवाली गिफ्ट मिल गया। तुमको देखकर मुझे काफी गर्व हो रहा है।"
दिव्यंका त्रिपाठी की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर भी लोग जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर तो लिखता है कि "यह वही रियूनियन है जिसका हमको सालों से इंतजार है।" एक और यूजर लिखता है कि "इशी की रूही।" वही एक अन्य यूजर लिखता है कि "रूही को देखो जब शो शुरू हुआ तो कितनी छोटी सी थी और आज कितनी बड़ी हो चुकी है।"


Click it and Unblock the Notifications











