ये हैं मोहब्बतें फेम करण पटेल बन गए पिता, पत्नी अंकिता ने दिया बेटी को जन्म !
ये हैं मोहब्बतें के रमन भल्ला यानी कि करण पटेल के जीवन में खुशी आयी है। जी हां, उनकी पत्नी अंकिता भार्गव ने बेटी को जन्म दिया है। एबीपी न्यूज ने अपनी इस रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। आपको बता दें कि साल 2015, 3 मई को दोनों की शादी हुई थी। करण ने हाल ही में इसका खुलासा किया था कि उनकी पत्नी मां बनने वाली हैं।
अंकिता और करण अपने घर में इस नए मेहमान को लेकर पहले से काफी उत्साहित थे। पहले से ये रिपोर्ट सामने आ गई थी कि दिसंबर में दोनों का बेबी इस नई दुनिया में आ जाएगा। हालांकि अभी तक करण पटेल या फिर उनके परिवार से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

लेकिन इस खबर को तय माना जा रहा है कि दोनों के घर एक प्यारी सी परी आ गई है। बता दें कि पिछले साल अंकिता भार्गव का मिसकैरिज हुआ था। फिलहाल दोनों को फिल्मीबीट की तरफ से इस नई शुरुआत और रिश्ते के लिए ढेर सारी बधाई। काम की बात करें तो ये हैं मोहब्बतें जल्द बंद हो रहा है।
मुमकिन है कि जल्द दिव्यांका और करण एक साथ एकता कपूर की किसी वेब सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। एकता ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर इस तरफ इशारा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











