फैंस के लिए बुरी खबर, ये हैं मोहब्बतें के रमन 'करण पटेल' ने छोड़ा शो, इस वजह से हो जाएगी मौत !
दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल के शो ये हैं मोहब्बतें के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। ऐसी खबर है कि शो के मेकर्स ने रमन के किरदार को खत्म कर दिया है। जी हां, कुछ समय के लिए रमन यानी कि करण पटेल शो में दिखाई नहीं देंगे। खबरें आ रही हैं कि ये हैं मोहब्बतें में रमन भल्ला नजर नहीं आयेंगे।
ऐसी खबर है कि करण पटेल को बिग बॅास 13 के साथ खतरों के खिलाड़ी का प्रस्ताव भी दिया गया है। जिसकी वजह से वह शो में नहीं दिखाई देंगे। वैसे करण ने इस बात को पहले साफ कर दिया है कि बिग बॅास 13 को वह बतौर दर्शक देखना पसंद करते हैं। लेकिन वह घर में रहना पसंद नहीं करेंगे। मुमकिन है कि वह खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बन सकते हैं।

फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हैं मोहब्बतें में करण पटेल का प्लेन क्रैश हो जाएगा।करण ने अपने लास्ट सीन की शूटिंग भी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि ये हैं मोहब्बतें के दूसरे सीजन की तैयारी अभी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में इसी शो को ट्विस्ट के चलते दिलचस्प बनाने की कोशिश की जाएगी।
दिव्यांका त्रिपाठी का इस पर कहना है कि रमन के किरदार का जाना बेहद दिलचस्प है। मैं खुद जानना चाहती हूं कि आगे शो में क्या होने वाला है। बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि ऐसे 8 स्टार्स हैं जिन्हें हर साल बिग बॅास का प्रस्ताव मिलता है। सभी शो के लिए साफ इंकार कर देते हैं। यहां देखिए उनके नाम..


Click it and Unblock the Notifications











