ये हैं मोहब्बतें से गायब करण पटेल की होगी रोहित शेट्टी के ब्लॅाकबस्टर में एंट्री, बड़ी खबर !
ये हैं मोहब्बतें में सबसे बड़ा ट्विस्ट लाया गया है। जहां पर रमन भल्ला यानी कि करण पटेल की मौत दिखाई गई है। इस बीच खबर आयी थी कि करण ने किसी रियलिटी शो के लिए रमन के किरदार से ब्रेक लिया है। एक वेबसाइट ने दावा किया है कि करण पटेल ने रोहित शेट्टी के ब्लॅाकबस्टर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 को साइन कर लिया है।
करण जल्द खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की शूटिंग शुरू कर देंगे। वह 1 अगस्त को बुल्गारिया के लिए जायेंगे। वहीं पर इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की शूटिंग होने वाली है। करण ने इस शो के लिए हामी भरने से पहले ये हैं मोहब्बतें की निर्माता एकता कपूर से मंजूरी ली है।

तभी उनके किरदार की मौत का सस्पेंस शो में बरकरार रखा गया है। ये भी माना जा रहा है कि करण बिग बॅास 13 में नहीं जायेंगे। खतरों के खिलाड़ी में अपने गेम से लौटने के बाद करण की एंट्री दोबारा से ये हैं मोहब्बतें में दिखाई जाएगी। फिलहाल करण खतरों के खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
इस शो के लिए फिजिकल मेहनत की ज्यादा जरूरत है। करण खुद को फिट रखने की कवायद में जुट गए हैं।करण इस शो को जीतने की प्लानिंग के हिसाब से काम कर रहे हैं। पिछले सीजन में शो में करण के भाई की भूमिका निभाने वाले अली गोनी ने शो में एंट्री ली थी। इस बार बारी करण के साथ इन 7 दमदार सुपरस्टार्स की भी है..यहां देखिए


Click it and Unblock the Notifications