..................... Yeh Hai Mohabbatein Divyanka Tripathi Vivek Dahiya engagement pics - Hindi Filmibeat

एसीपी अभिषेक संग घर बसाने की तैयारी में इशिता,देखें तस्वीरों में

[टेलीविजन] साल 2016 का आगाज टीवी की दुनिया वालों के लिए बेहद लकी है एक के बाद एक टीवी स्टार शादी के बंधन में बंधते जा रहें हैं।और इसी लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है रूही की ईशी मां यानी इशिता भल्ला का। जी हां इशिता भल्ला यानी दिव्यंका त्रिपाठी जिन्होंने हाल ही में अपने को-स्टार विवेक से कर ली है सगाई।

[Sshhh PHOTOS: अमन वर्मा ने की इस टीवी एक्ट्रेस से सीक्रेट सगाई, तस्वीरें वायरल]

सूत्रों के मुताबिक़ दिव्यंका के पेरेंट्स ने विवेक को पसंद किया। उनके कहने पर ही दोनों ने जल्दी सगाई करने का फैसला लिया। दोनों का रोका 15 जनवरी को हुआ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

दिव्यांका ने बताया, मेरी अचानक सगाई से चौंके फैंस को मैं बताना चाहती हूं कि यह हमारी अरेंज मैरिज है। हमारी शादी हमारे माता-पिता की सहमति से हो रही है। हमने उनकी सहमति के बाद ही आपस में बातचीत करनी शुरु की। दिव्यांका और विवेक दोनों अपनी सगाई से बेहद खुश हैं और इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।

[REEL 2 REAL: टीवी के क्यूटेस्ट कपल की सगाई, देखें तस्वीरें]

बता दें दिसंबर 2015 में खबर आई थी कि दिव्यंका विवेक के साथ शादी की प्लानिंग कर रही हैं। गौरतलब है कि विवेक दिव्यंका त्रिपाठी के साथ शो 'ये है मोहब्बतें' में एसीपी अभिषेक की भूमिका अदा कर रहें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X