ये है मोहब्बतें : रूही- इशिमा को मिला दर्शकों का प्यार.. पूरे किए 400 एपिसोड

[टेलीविजन] स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' सफलतापूर्वक अपने 400 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। ईशिता (दिव्यांका त्रिपाठी), रमन (करण पटेल) और रूही के प्यारे से रिश्ते की कहानी को दर्शकों ने सहर्ष ही स्वीकारा और इस शो को जीभर प्यार दिया। लिहाजा, समय के साथ शो की टीआरपी हमेशा ही ऊपर की ओर बढ़ती गई।

400 एपिसोड पूरे करने की खुशी में शो के पूरे कास्ट और क्रू ने सेट पर काफी धमाल मचाया और जमकर इस दिन को सेलिब्रेट किया। हालांकि, फिलहाल यह शो काफी दर्दनाक मोड़ पर है। लेकिन इससे शो की टीआरपी में फायदा मिला है।

ईशिमा और रूही अलग हो गए हैं। शगुन की चालाकियों की वजह से रूही धीरे धीरे ईशिता से दूर हो रही है। और ईशिता यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही। मां- बेटी की जुदाई देख यूं तो दर्शक काफी आंसू बहा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें, यही जुदाई शो के निर्माता के लिए हिट साबित हो रही है।

पढ़ें- Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते 'दिया और बाती हम' नंबर 3 पर..जानिए किसने दी चुनौती..

वहीं, शो के कास्ट की बात करें तो जहां दिव्यांका अपने रियल लाइफ में काफी परेशान हैं। हाल ही में शरद मल्होत्रा के साथ उनका सालों का रिश्ता टूट गया है। लेकिन दिव्यांका ने अपने पर्सनल लाइफ को कभी काम के बीच में नहीं आने दिया। वहीं, करण पटेल भी अपनी रियल लाइफ पार्टनर से अलग होकर विवाह के बंधन में बंध गए हैं।

बहरहाल, टीवी शो ये हैं मोहब्बतें फिलहाल काफी दिलचस्प मोड़ पर है। तो हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही यह टीआरपी में टॉप 3 में दिखाई देगी। यहां जानिए क्या हो रहा है सीरियल कुमकुम भाग्य में - कुमकुम भाग्य: अभि-प्रज्ञा की घर-वापसी, अब आएगा रोमांस का मौसम!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X