ये है मोहब्बतें: रमन को छेड़ने के लिए एक हो गई हैं इशिता और शगुन!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला यानि कि करण पटेल वापस आ चुके हैं और उन्हें छेड़ने के लिए इशिता और शगुन पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल, टीम का कहना है कि शूट करण के बिना अधूरा था और अब जब वो वापस आ गए हैं तो फैमिली फिर से पूरी हो गई है।
पूरी टीम का प्लान है करण को छेड़ने का क्योंकि वो अभी अभी हनीमून से लौटे हैं। इसलिए सब काफी खुश हैं क्योंकि करण सेट पर सबकी नाक में दम कर देते हैं इसलिए अब सबको बदला लेने का मौका मिला है तो कोई भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता।
[PICS: करण पटेल Weds अंकिता भार्गव, पापा की तीसरी शादी में पहुंची रूही!]
ये है मोहब्बतें की पूरी टीम करण पटेल का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं जिस तरह का ट्रैक फिलहाल सीरियल में चल रहा है हमें लगता है कि जल्द ही बाकी सीरियलों की तरह इस सीरियल में भी अब जल्द ही कोई लीप आने वाला है।
[ये है मोहब्बतें: लव गुरू रमन इशिता ने दिए रोमांस टिप्स, देखें Video]


Click it and Unblock the Notifications
