ये है मोहब्बतें: सारिका की एक साजिश, इशिता बनी खूनी
[टेलीविजन] स्टारप्लस के शो ये है मोहब्बतें में चल रहा है जबरदस्त रिवेंज वॉर ड्रामा जिसमे इस बार निशाना बनी है वंदिता। और इसी के साथ शो में दर्शकों को मिलेगा जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा।जिसमे इशिता बन जायेगी जाएगी एक खूनी।
जी हां शो में आने को है खतरनाक ट्विस्ट-जो भल्ला-अययर परिवार को देने वाला है जबरदस्त शॉक। जहां शो में सूरज वंदिता से अपने थप्पड़ का बदला लेने को बौखला रहा है,तो दूसरी और सारिका भल्ला परिवार का कर रही है जीना हराम।
[ये है मोहब्बतें: सामने आया रोहित का सच लेकिन....]
जैसा की शो में इशिता रोहित को गोद लेने की प्लानिंग कर रही है, तो वहीं सारिका रचने वाली है इशिता के खिलाफ एक गहरी साजिश।बहरहाल शो में, सूरज स्टूडेंट्स को वंदिता के खिलाफ भड़का रहा है, ताकि वह वंदिता से बदला ले सके।
स्टूडेंट्स वंदिता के खिलाफ इतना भड़क जाते हैं कि वह उसके खिलाफ नारे-बाजी करने लगते है।और सूरज मौके का फायदा उठाकर वंदिता के चेहरे पर कालिख पोतने की कोशिश करता है लेकिन मौके पर इशिता-शगुन पहुंचकर सूरज को रोक देती हैं।
[टीवी- फिल्म.. फिल्म- टीवी.. साथ ही नागिन, शेर, चुड़ैल.. अजीब ही हैं ये ट्विस्ट]
तो वहीं दूसरी ओर सारिका पल्लवी के साथ मिलकर इशिता को एक मर्डर केस में फंसाने की साजिश में है, ताकि वह रोहित को गोद ना ले सके। और इसी मर्डर की साजिश के तहत इशिता पहुंच जाएगी जेल।


Click it and Unblock the Notifications











