शादी के 4 सालों बाद Yeh Hai Mohabbatein एक्ट्रेस बनीं मां, 2 दिन बाद ही बच्चे के लिए मांग रही दुआएं

Shirin Mirza

Shirin Mirza Baby Boy: टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा मां बन गई हैं। शिरीन मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। शादी के 4 सालों बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। शिरीन मिर्जा ने अपने पति के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने एक कैरीकेचर वीडियो शेयर की है।

वीडियो में लिखा है, 'एक खूबसूरत आशीर्वाद मिला है। शिरीन और हसन बेहद खुशी के साथ बेबी बॉय का वेलकम करते हैं।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया है कि उनके बेटे का जन्म आज नहीं हुआ। शिरीन मिर्जा ने 9 जून को बेटे को जन्म दिया था। उस दिन से उनकी जिंदगी में बरकत और खुशियां आई हैं। साथ ही कपल ने फैंस से अपने बेबी को आशीर्वाद देने की गुजारिश की है।

शिरीन मिर्जा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'लड़का हुआ है! अल्हम्दुलिल्लाह। हम इस खूबसूरत ब्लेसिंग के लिए बहुत आभारी हैं। अल्लाह के रहम से हमारे दिलों को नया प्यार मिला है। हम साथ में अपनी जर्नी शुरू करने जा रहे हैं, तो प्लीज उसे अपनी दुआओं में रखिएगा।' अब इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स शिरीन मिर्जा को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने बेबी बॉय की पहली झलक भी दिखा दी है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया है।

शिरीन मिर्जा ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के शो 'गर्ल्स नाइट आउट' से की थी, जिसमें उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट काम किया था। इसके बाद वह सीरियल 'ये कहां आ गए हम' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने डॉ शिरीन का ही किरदार अदा किया था। इसके बाद उन्होंने 'ये है आशिकी', 'ढाई किलो प्रेम', 'ये है मोहब्बतें' और बहुत प्यार करते हैं जैसे शोज में काम किया।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X