ये है मोहब्बतें की इस एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत, करण पटेल-दिव्यांका को लगा सदमा Shock
Recommended Video

ये है मोहब्बतें फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। इस शो में खास किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नीरू अग्रवाल का निधन हो गया है। वह इस शो में नीलू की भूमिका निभाया करती थी।
उनके इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने के कारण ये है मोहब्बतें की पूरी टीम सदमे में है। दरअसल नीरू बीते 4 दिन से बुखार से जूंझ रही थीं। 2 अक्टूबर की सुबह वह बाथरूम में बेहोश हो कर गिर पड़ी।

अस्पताल ले जाने के बीच में उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि नीलू ये है मोहब्बतें के शुरू होने से लेकर अब तक इस शो का हिस्सा रही हैं।
नीरू के निधन पर करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी ने दुख जाहिर किया है। दिव्यांका ने लिखा है कि हमारे बीच आखिरी बातचीत गोल्ड ज्वैलरी को लेकर हुई थी।
तुम अपने बच्चों के बारे में मुझे बता रही थी। काश,मैंने उस दिन तुमसे और अधिक बात कर ली होती। वहीं करण पटेल ने भी ट्विट करते हुए अपना दुख जाहिर किया है। अली गोनी ने भी नीरू के अचानक निधन पर दुख जाहिर किया है।
गौरतलब है कि हाल फिलहाल इन सभी टीवी कलाकार की अचानत मौत ने फैंस को झटका दिया है। यहां देखिए


Click it and Unblock the Notifications












