BEING MUSLIM: ये है मोहब्बतें के इस एक्टर को कोई नहीं दे रहा किराए का घर!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में रोमी भल्ला का किरदार निभाने वाले अली गोनी भले ही हर घर के फेवरिट बेटे बन गए हों लेकिन फिर भी केवल टीवी पर ही। असल ज़िंदगी में वो एक कश्मीरी मुस्लिम हैं जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
अली गोनी की मानें तो कम से कम मुंबई के लोगों की तो यही सोच है। यही वजह है कि जब से वो मुंबई शिफ्ट हुए हैं, तब से उन्हें रहने के लिए कोई किराए का घर नहीं दे रहा है।
अंग्रेज़ी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अली ने ये खुलासा किया कि जब से वो मुंबई में आए हैं, अपने कज़िन के साथ रह रहे हैं। पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड सब होने के बावजूद उनके साथ भेदभाव केवल इसलिए किया जाता है कि वो एक कश्मीरी मुस्लिम हैं।
[टीवी की सबसे छोटी स्टार की फैन हैं बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार!]
इस बात से अली काफी दुखी हैं और उनकी मानें तो वो अभी तक भी इस शहर को अपना नहीं कह पा रहे हैं क्योंकि इस शहर के लोग रोमी को तो अपना लेते हैं लेकिन अली को नहीं। हम उम्मीद करते हैं कि अली की ये दिक्कत जल्दी ही सुलझ जाए।


Click it and Unblock the Notifications
